हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में जिला प्रशासन ने 26 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रों में ज्वालामुखी मंदिर में कुछ चीजों पर बैन लगाया गया है। मंदिर के अंदर नारियल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। नवरात्रों में लाखों श्रद्धालु मां ज्वालाजी का दर्शन करने आते हैं। मंदिर परिसर में फोटो खींचने पर भी प्रतिबंध रहेगा। मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खुल जाएंगे और इसके बंद होने का समय दैनिक आधार पर मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या के आधार पर तय किया जाएगा।

मंदिर में निर्धारित समय पर आरती और भोग प्रसाद किया जाएगा। मंदिर परिसर और शहर की साफ-सफाई के लिए 100 अतिरिक्त सेवादार नियुक्त किए गए है और 50 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। मंदिर में छह नए डिजिटल CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनको मिलाकर मंदिर की सुरक्षा के लिए कुल 72 कैमरे काम कर रहे हैं। ज्वालामुखी शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा।

शहर के बाहर दो पार्किंग बनाई गई है जहां सभी बड़े वाहन खड़े किए जाएंगे और और वहीं से बसें चलाई जाएंगी जो श्रद्धालुओं को मंदिर तक मुफ्त में छोड़ेंगी। नवरात्र के लिए शहर में पुलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा कई जगहों पर अस्थाई पुलिस चौकियां भी स्थापित की जाएगी। मंदिर प्रशासन द्वारा नवरात्रों को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!