श्री अजय कुमार, भा.प्र.से., आयुक्त, नगर निगम, रोहतक द्वारा बताया गया कि पर्वू में बैठक आयोजित कर नगर निगम के अधिकारियो को निर्देश दिए गए थे कि नगर निगम क्षेत्र मंेेेेेे सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार किया जाये।
इसी कड़ी में आज दिनांक 13/04/2024 को नगर निगम की टीम द्वारा प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक सफाई का विशेष अभियान चलाकर अशोका चौक से मैडिकल मोड तक सफाई कार्य करवाया गया।
सफाई अभियान के कार्य की निगरानी श्री विजय सिंह, ह.प्र.से., संयुक्त आयुक्त द्वारा की जा रही है तथा प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विशेष सफाई अभियान का कार्य प्रातः 06ः00 से ही आंरभ कर दिया गया था जोकि 50 कर्मचारियो, चार ट्रैक्टर ट्राली, दो स्वीपिंग मशीन, एक जे.सी.बी. मशीनो, 10 रेहड़ियो के माध्यम से करवाया गया।
जिस दौरान सफाई के कार्य के साथ-साथ कूड़ा उठान का कार्य व पौधो की कटिंग का कार्य भी करवाया गया।
नगर निगम द्वारा विशेष अभियान की कार्य योजना तैयार करके ही सफाई अभियान चलाया गया जिसके तहत डिवाइडर व फुटपाथ के एरियां में भी सफाई तथा ईंट पत्थर इत्यादि उठाने का कार्य भी करवाया गया। जिस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक श्री सुन्दर सिंह व श्री हर्ष चावला, सफाई निरीक्षक श्री सचिन कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
आमजन से भी अपील है कि वे गदंगी न फैलाये, कूड़े को खुले में न फैके, कूड़े में आग न लगाये, सभी दुकान/संस्थान/रेहड़ी पर दो डस्टबीन गीले कूड़े व सूखे कूड़े के लिए अवश्य रखे।
कूड़ा केवल नगर निगम की कूड़ा उठान वाली गाड़ी में ही डाले। नगर निगम, रोहतक का स्वच्छता के कार्य में सहयोग करें ताकि रोहतक शहर को और अधिक स्वच्छ एंव सुन्दर शहर बनाया जा सके।
