Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नारनौल में बाबा खाटू श्याम मेले के लिए स्पेशल बसें:आज से शुरू, हजारों लोग पैदल भी जा रहे फाल्गुनी मेले में

हरियाणा के नारनौल में खाटू श्याम के मेले को लेकर उत्साह है। सुबह से रात तक हरियाणा व दिल्ली के हजारों भक्त नारनौल होकर गुजर रहे हैं। जिसके कारण पूरा वातावरण श्याममय बना हुआ है। वहीं खाटू में लगने वाले मेले के लिए रोडवेज ने भी आज से स्पेशल बसें शुरू कर दी हैं। जिसके चलते यहां से बाबा श्याम के जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा।

राजस्थान के सीकर जिला के खाटू में वार्षिक फाल्गुनी मेला लगता है। इस बार यह मेला आठ मार्च से दस मार्च तक लगेगा। जिसको लेकर यहां के लोगों में भी काफी उत्साह है। हरियाणा के रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम व फरीदाबाद के अलावा दिल्ली के भी श्याम भगत नारनौल होकर बाबा श्याम के जा रहे हैं। जिसके कारण पूरा वातावरण श्याममय बन गया है। वहीं स्थानीय लोग भी हजारों की संख्या में बाबा श्याम की ओर पैदल रवाना हो गए।

रोडवेज की तरफ से शुक्रवार से स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है। सुबह साढ़े 8 बजे पहली नियमित बस को रवाना करने के बाद साढ़े 9 बजे से स्पेशल बसों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा और शाम साढ़े 7 बजे तक बसें खाटूधाम को जाएगी।

रोडवेज के सीआई ब्रह्मप्रकाश ने मेला में आने और जाने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए शुक्रवार से बसों का संचालन प्रारंभ हो गया। उन्होंने बताया कि पहली नियमित बस साढ़े 8 बजे रवाना हो जाएगी और उसके बाद अगली बस रेवाड़ी डिपो की बस 9 बजे रवाना हो जाएगी। तत्पश्चात साढ़े 9 बजे से हर आधा घंटे बाद स्पेशल बसों का संचालन होगा जो कि शाम साढ़े 7 बजे तक बसें उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि निजामपुर, पाटन, नीमकाथाना, खंडेला, पलसाना होते हुए खाटूधाम पहुंचेगी। एकतरफा किराया 140 रुपए तय किया गया है।

Exit mobile version