रोहतक जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को संपन्न कराने के लिए 15 जगहों पर नाकाबंदी की गई है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने जिले में लगे नाको का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक, प्रभारी थाना व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अर्ध सैनिक बलों के साथ मिलकर निष्पक्ष चुनाव के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। शहर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक मार्ग पर तथा शहर के अन्दर प्रमुख स्थानों को चिह्नित कर नाकाबंदी की गई है।

उन्होंने कहा कि नाकाबंदी के दौरान वाहनों की लगातार जांच करें। कोई भी व्यक्ति अवैध असला, रुपए, शराब आदि की तस्करी ना करे। अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो तुरंत सामान को जब्त करे और संबंधित विभाग को सूचित करें। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच करें। प्रलोभन देकर वोट हासिल करने तथा पैसे, शराब या अन्य किसी भी वस्तु के चुनाव में गैरकानूनी इस्तेमाल पर पैनी नजर बनाए रखे। चुनाव की आड़ में शराब बेचने वालों पर पैनी नजर रखे। बाहरी लोगों पर विशेष रूप से नजर रखें। असामाजिक तत्वों की लगातार निगरानी करें। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए रोहतक पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है तथा जरूरी कदम उठाए जा रहे है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!