रोहतक: पिछले कई वर्षों से लगातार नशामुक्त भारत अभियान और हस्ताक्षर अभियान चला रहीं साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक की मुहिम को एक और बड़ी सफलता और गति मिली। रोहतक के माननीय पुलिस अधीक्षक (SP) श्री गौरव राजपुरोहित जी ने स्वीटी मलिक से शिष्टाचार भेंट के दौरान इस जमीनी प्रयास की खुले दिल से सराहना की। एसपी साहब ने खुद हस्ताक्षर करके इस नशामुक्त और #FitIndia अभियान को अपना बहुमूल्य समर्थन दिया।स्वीटी मलिक ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के अंधकार से बचाना, उन्हें ‘फिट रहने’ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस सकारात्मक सहयोग के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक महोदय का आभार जताया और कहा कि युवाओं को सही राह दिखाना हम सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है।#नशामुक्तभारत #FitIndia #RohtakPolice #SPGauravRajpurohit #cyclistSweetyMalik #HaryanaNews #SayNoToDrugs #YouthPower
