Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

साउथ सुपरस्टार रमेश बाबु के पिता का निधन, हैदराबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

साउथ इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबु के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का आज निधन हो गया है। महेश बाबु के पिता का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। कृष्ण घट्टामनेनी को अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। आज सुबह 4 बजे उन्होंने हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि 2 महीने पहले ही साउथ सुपरस्टार फेम रमेश बाबु की मां का निधन हुआ है।

बीते कल एक्टर के पिता को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके निधन पर कई लोगों ने शोक भी व्यक्त किया है। तेलंगाना शहर के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने एक्टर के पिता के निधन पर अपना शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कृष्णा घट्टामनेनी के द्वारा दिए गए फिल्म इंडस्ट्री में योगदान को  याद करते हुए दुख जताया है। इसके अलावा महेश बाबु के फैंस भी इस बात को सुनकर काफी इमोशनल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और टॉलीवुड इंडस्ट्री के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक का माहौल छाया हुआ है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी एक्टर के पिता की मौत पर शौक व्यक्त किया है। 

महेश बाबु और उनके परिवार वालों के लिए यह वक्त बहुत ही मुश्किल है। उनका परिवार इमोशनल ट्रैजिडी से गुजर रहा है। गौरतलब है कि 2 महीने पहले ही महेश बाबू की मां का निधन हुआ था। अभी मां की मौत से एक्टर संभले नहीं थे कि उनके पिता का भी निधन हो गया है। पिता के निधन के बाद एक्टर काफी उदास हैं। माना जाता है कि रमेश बाबु अपने माता-पिता के बहुत ही करीब थे। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें अक्सर शेयर करते रहते थे। 

साउथ एक्टर महेश बाबु के पिता का तेलुगू सिनेमा में बहुत ही नाम था। उन्हें कृष्णा के नाम से पूरी इंडस्ट्री में जाना जाता था। वह एक एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और राजनेता थे। अपने 5 दशक के करियर में उन्होंने करीब 350 फिल्मों में काम किया था। कृष्णा घट्टामनेनी को सुपरस्टार का टैग भी मिला था। इसके अलावा वब पद्मम विभूषण से भी सम्मानित थे। उन्होंने अपना करियर छोटे रोल्स के साथ शुरु किया था। 1961 में उन्होंने एक्टिंग के साथ डेब्यू किया था। लीड एक्टर के रुप में वह 1965 में आई फिल्म Thene Manasulu में दिखे थे। अपने काम से उन्होंने कई सारे लोगों का दिल जीता था इसलिए उन्हें तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार का भी दर्जा दिया गया था। 

Exit mobile version