Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनू सूद की पत्नी का हुआ रोड एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी इतनी जोरदार टक्कर की कार के उड़ गए परखच्चे

बॉलीवुड के फेमस एक्टर सोनू सूद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, उनकी  सोनाली सूद हादसे का शिकार हो गई। मुंबई-नागपुर हाईवे पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसके चलते   सोनाली और उनके  भतीजे को गंभीर चोटें आईं है। दोनों को  अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोनू सूद के परिवार के एक करीबी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि  सोनू सूद की पत्नी सोनाली, उनकी बहन और उसका बेटा कार में सवार थे तभी  एक ट्रक ने उनकी गाड़ी की टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सोनाली और उसके भांजे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दाेनों को 48 से 72 घंटों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक  हादसे की जानकारी मिलते ही सोनू सूद अपनी पत्नी के पास पहुंचे और कल रात से ही नागपुर में हैं। अभिनेता के प्रवक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि की है। अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने बताया कि सोनाली और उनके भतीजे को निगरानी में रखा गया है और अगले 48-72 घंटों तक उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा। सोनाली की बहन के लिए कहा गया कि उन्हें कोई चोट नहीं आई और वे केवल मामूली रूप से घायल हुई हैं।

Exit mobile version