Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत STF पुलिस टीम पर UP में हमला:मर्डर के आरोपी को पकड़ने गई थी टीम; पांव में लगी गोली, हथियार छीने, FIR दर्ज़

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एसटीएफ सोनीपत की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी हरियाणा एसटीएफ इंचार्ज आईजी बी सतीश बालन ने दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन आक्रमक के तहत टीम ने शामली में कुख्यात बदमाश जबरुदीन को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। जब उसको पकड़कर टीम निकलने लगी तो उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एसटीएफ पर हमला कर दिया। इस मामले में टीम के कई जवान घायल हुए हैं।

बता दें कि आरोपी जबरुदीन करनाल पुलिस के एक मर्डर केस में फरार था। जिसको पकड़ने के लिए सोनीपत एसटीएफ की टीम यूपी के शामली गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा टीम पर हमला कर दिया गया था। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस ने एसटीएफ पर हमला करने वालों में से कई लोगों को पकड़ा लिया है। जबरुदीन को भी मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया। फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version