Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 1 की मौत और कई घायल

सोनीपत के गांव रिढाऊ में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में कई एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। आग लगने के बाद एंबुलेंस की मदद से पांच घायलों को पीजीआई रोहतक भेजा गया है। घटनास्थल पर दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं।

बताया जा रहा है कि धमाके का कारण गैस सिलेंडर का लीक होना था। यह फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी और धमाका सुबह के समय हुआ। गांव के लोगों को धमाके के बाद ही फैक्ट्री के अस्तित्व का पता चला।

फैक्ट्री कब से चल रही थी, इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस और प्रशासन इस मामले की जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों में चिंता का माहौल है और ऐसे हादसों से सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं

ग्रामीणों के अनुसार 3 व्यक्तियों की आग मे जलने से मौत हो गई है, जबकि 5 अन्य को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई ले जाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में लगी है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार उनको नहीं पता था कि यहां मकान में पटाखे बनाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। पुलिस इसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version