भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का सोमवार रात को हार्ट अटैक से निधन हो गया, लेकिन उनके परिवार ने हत्या की साजिश का शक जताया है। वहीं, सोनाली की बहन और जेठानी ने मीडिया के सामने बड़ा बयान देते हुए हत्या का शक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि, उनकी मौत सामान्य नहीं है। सोनाली की बहन का कहना है कि सोनाली ने खाने में गड़बड़ी होने की बात मां को बताई थी। कहा था कि इसका असर उसके शरीर पर पड़ रहा था। हमने कहा था डॉ को दिखाकर आओ लेकिन सुबह सुबह मैसेज आया कि उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सोनाली फोगाट की जेठानी मनोज फौगाट ने कहा कि रात को मेरी उनसे बात हुई थी और वो बिल्कुल ठीक थी। इसलिए परिवार को शक है कि उसकी हत्या की गई है। मामले की जांच CBI से कराई जानी चाहिए।
सोनाली की मौत की जानकारी मिलते ही भाई वतन ढाका और परिवार के अन्य सदस्य गोवा के लिए रवाना हो गए। कल सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोनाली 22 से 25 तक गोवा टूर पर थीं। सोनाली की मौत की पुष्टि उसके भाई वतन ढाका ने ही की थी। सोनाली की एक बेटी है, जो निजी स्कूल में हॉस्टल में रहती है। और उसकी पति संजय फोगाट की 2016 में रहस्यमय परिस्थतियों में मौत हो गई थी। वहीं टिक टॉक स्टार, बिग बॉस फेम सोनाली की इस मौत से उनके फैन्स स्तब्ध हैं।
बता दें, भारतीय जनता पार्टी की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में हार्टअटैक का बाद निधन हो गया है। सोनाली फोगाट सिर्फ 41 साल की थी और सोमवार रात गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सोनाली फोगाट का जन्म फतेहाबाद के भूथन गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद ही सोनाली की शादी उनकी बहन के देवर संजय से हुई थी. साल 2016 में संजय की हरियाणा स्थित उनके फार्महाउस में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि पति की मौत के बाद उन्हें मानसिक तौर पर काफी प्रताड़ित किया गया था। सोनाली की एक बेटी भी है, जिसका नाम यशोधरा फोगाट है।
अपने टिकटॉक वीडियोज के जरिए फेमस होने के बाद सोनाली फोगाट 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई थीं। इसके बाद पार्टी ने उन्हें हरियाणा चुनाव में आदमपुर विधानसभा सीट से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ टिकट दिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सोनाली फोगाट बीजेपी महिला की उप-प्रधान थीं और हिसार जोन कला परिषद की निर्देशक भी थी।

