Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनाली फोगाट की हत्या मामला : परिवार को मिली चिट्ठी में बताई सारी साजिश कैसे हुई? कैसे हुई हत्या?

बीजेपी नेता और  टिकटाॅक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल,  सोनाली फोगाट के परिवार को पिछले कुछ दिनों में दो अज्ञात चिट्ठियां मिली हैं। जिसमें हिसार के एक स्थानीय नेता पर सोनाली फोगाट की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

सोनाली के परिवार को मिली 2 गुमनाम चिटि्ठयों में सोनाली के कत्ल की पूरी साजिश को लेकर दावा किया गया है कि राजनीतिक करियर बचाने के लिए एक पार्टी के नेता ने PA सुधीर सांगवान को 10 करोड़ देकर सोनाली का मर्डर करवाया है।

Exit mobile version