Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनाली फोगाट मर्डर केस:आरोपी सुखविंदर की याचिका पर आज सुनवाई; हरियाणा आने के लिए मांगी है अनुमति

हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट के मर्डर के आरोपी सुखविंदर की याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी। सुखविंदर ने हरियाणा आने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। सुखविंदर अपने परिवार से मिलना चाहता है। उसने अपने वकील एडवोकेट सुखवंत सिंह डांगी के माध्यम से 27 जून को यह याचिका कोर्ट में दायर की थी।

एडवोकेट सुखवंत सिंह डांगी ने बताया कि सुखविंदर को हाईकोर्ट से 3 मई को जमानत मिल गई थी। कोर्ट की शर्त अनुसार वह गोवा नहीं छोड़ सकता। उसे हर सप्ताह स्थानीय थाने में अपनी हाजिरी लगानी पड़ती है। अब उसने 15 दिनों के लिए हरियाणा आने की इच्छा जाहिर की है।

सुखविंदर की जमानत के आधार पर ही सोनाली मर्डर केस के मुख्य आरोपी सुधीर सांगवान की बेल कोर्ट ने 23 जून को स्वीकार कर ली थी। कोर्ट के आदेश अनुसार सुधीर भी गोवा नहीं छोड़ सकेगा। 10 महीने बाद उसकी बेल स्वीकार हुई है।

सोनाली फोगाट का 22- 23 अगस्त 2022 को गोवा में मर्डर हो गया था। उस समय गोवा में उसके साथ उसका पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर था

Exit mobile version