Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Sonali Phogat Death: सीबीआई ने दर्ज किया हत्या का केस, जल्द गोवा जाएगी टीम- नए सिरे से करेगी जांच

सोनाली मर्डर केस में सीबीआई ने हत्या का केस दर्ज किया है।सीबीआई ने गोवा पुलिस से तमाम डॉक्यूमेंट लेकर इस संबंध में केस रजिस्ट्रर कर लिया है। जल्द ही CBI की टीम गोवा जाएगी। सीबीआई के साथ दिल्ली से फॉरेंसिक टीम भी जाएगी। इससे पहले गोवा पुलिस ने जांच में कई खुलासे किए थे, लेकिन परिवार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं था। घटना के बाद से ही परिवार  सीबीआई जांच की मांग कर रहा था।

गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई रिंकू की शिकायत पर उसके सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। जबकि क्लब संचालक एडविन नुनिस, दत्ता प्रसाद और रमाकांत मासूपा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। सोनाली के परिजन इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। जिसके बाद गोवा सरकार ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर सीबीआई जांच करवाने की मांग की थी।

सोनाली की मौत मामले में खाप महापंचायत ने हाल ही में कहा था कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। इसके लिए सरकार के पास 23 सितंबर तक का समय है। अगर मांग न मानी गई तो 24 तारीख को बैठक होगी। जिसमें हम तय करेंगे कि आगे क्या करना है। सरकार ये मत भूले कि आदमपुर उपचुनाव समीप है। महापंचायत प्रवक्ता संदीप भारती ने कहा था कि 24 सितंबर को हिसार में फिर से बुलाई जाएगी। 50 सदस्यीय प्रतिनिधमंडल एसपी से मिलकर यशोधरा की सुरक्षा के लिए मांग रखेगा। इसके इसके बाद हम तय धरना व अन्य बातों पर विचार करेंगे।  

सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को गोवा में मौत हो गई थी। उस समय गोवा में उसके साथ उसका पीए सुधीर और सुखविंदर था। सुधीर ने मंगलवार सुबह 8 बजे उसके भाई को फोन करके मौत की सूचना दी। सोनाली के परिवार का आरोप था कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने सोनाली को ड्रग्स देकर हत्या की।

सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। इसी रिपोर्ट के आधार पर गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। अब तक इस मामले में रिजोर्ट के मालिक और ड्रग सप्लायर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सोनाली मर्डर केस में गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान और सोनाली के फ्लैट से पासपोर्ट, आभूषण बरामद किए थे। जबकि हिसार स्थित घर से प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किए थे। हिसार से तीन डायरी भी गोवा पुलिस ने बरामद की और लॉकर को सील कर दिया। वहीं उसने अपना आधार कार्ड सोनाली के एक परिचित के मकान का पता देकर बनवाया था। सुधीर का क्रिएटिव एग्रोटेक कच्चा चारमीरा रोड, रोहतक का पता दिया हुआ है। इसी के नाम पर वह सोनाली की भूमि का कुछ हिस्सा लीज पर लेना चाहता था।

Exit mobile version