Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनाली हत्याकांड: आरोपित सुधीर ने लगाई जमानत की याचिका, 24 मई को होगी केस की सुनवाई,सुखविंदर को पहले मिल चुकी है जमानत

भाजपा नेत्री व टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट के मर्डर के आरोपी सुधीर सांगवान ने आज गोवा की ट्रायल कोर्ट में जमानत याचिका लगाई। इस पर सुनवाई 24 मई को होगी। सीबीआई 24 मई को कोर्ट में अपना जवाब दायर करेगी। सुधीर सांगवान को पहले एनडीपीएस मामले में जमानत मिल चुकी है।

इससे पहले सुधीर के सहयोगी सुखविंदर को 3 मई को गोवा हाइकोर्ट ने मर्डर केस में जमानत मिल चुकी है। जिसके बाद सुधीर ने जमानत के लिए हिम्मत दिखाई और कोर्ट में बेल के लिए आवेदन किया। सुधीर के एडवोकेट अमित जागलान ने कहा कि सुधीर की जमानत याचिका दायर की है और इस पर अगली सुनवाई 24 मई को है।

बतां दे कि सोनाली फोगाट मर्डर केस में सुधीर मुख्य आरोपी है। वह सोनाली का पीए था। सोनाली के भाईयों ने उस पर प्रॉपर्टी हड़पने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था।

सोनाली फोगाट की 22- 23 अगस्त को गोवा में मर्डर हो गया। उस समय गोवा में उसके साथ उसका पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर था। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने सोनाली को ड्रग्स देकर हत्या की है। आरोप था कि उसे जबरन ड्रग्स दिया गया है। दोनों ही ये ड्रग्स खरीदकर लाए थे।

सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। सोनाली की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मामले में रिजॉर्ट के मालिक और ड्रग सप्लायर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Exit mobile version