Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बेटे ने मां का गला काटा:लाश बैड पर छोड़कर फरार; रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर पति दूसरे बेटे के पास गया था

हरियाणा में रोहतक में बेटे ने तेजधार हथियार से मां का गला काटकर हत्या कर दी। जिसके बाद वह फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने कहा कि शुरूआती जांच के मुताबिक आरोपी बेटा अश्विनी नशे का आदी है।

वह नशे की वजह से अक्सर घर में झगड़ा करता था। मृतका सुनीता (62) का पति रणबीर सिंह हरियाणा पुलिस का रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर है। मृतका सुनीता का बड़ा बेटा अनिरुद्ध भिवानी में रहता है। वही मृतका के पति रणबीर भी अपने बड़े बेटे के पास ही गए हुए थे। आरोपी छोटा बेटा अपनी मां के साथ आजादगढ़ में ही रहता था।

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रोहतक के आजादगढ़ स्थित गैस गोदाम के पास घर में एक शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पर शव बेड पर पड़ा हुआ था। जिसके गले पर तेजधार हथियार से काटने के निशान थे। जिससे प्रतीत हो रहा है कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है।

पुलिस जांच के मुताबिक महिला की हत्या सोमवार रात को ही कर दी गई थी। इसके बाद बेटा वहां से भाग निकला। हत्या का पता मंगलवार शाम को चला। जिसके बाद वहां से सबूत जुटाए गए। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए रोहतक PGI भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार सुनीता का दूसरा बेटा अनिरुद्ध बाहर रहता है। अनिरुद्ध ने अपनी मां को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं को पाया। इसलिए उसने पड़ोसियों से बातचीत करके अपनी मां से बात करवाने की बात कही। मंगलवार शाम को जब पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा तो सुनीता मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद हत्या की वारदात का पता लगा।

Exit mobile version