हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर में एक महिला की गला काटकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना रौनक होटल के सामने वाली गली स्थित एक बुटीक की है। मृतका की पहचान राजेंद्र कौर के रूप में हुई है, जो रतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी और अपना बुटीक चलाती थी।

जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र कौर गंभीर रूप से घायल हालत में बुटीक के बाहर गली में मिली थी। उसके हाथ में एक डायरी भी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर राजू नामक व्यक्ति ने एक बाइक सवार की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला का गला बुरी तरह कटा हुआ था और उसकी हालत बेहद गंभीर थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

murder

घटना की सूचना मिलने के बाद पिंजौर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति बुटीक के अंदर जाता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वह व्यक्ति दुकान से बाहर निकलकर शटर बंद करता नजर आता है।

इसके बाद घायल राजेंद्र कौर ने खुद शटर खोला और बाहर निकली। CCTV फुटेज में वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़पती हुई भी दिखाई दे रही है।

डायरी में पति और ससुराल वालों के नाम लिखने का दावा

मामले में सबसे अहम सुराग महिला के पास मिली डायरी को माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, डायरी में कथित तौर पर महिला ने लिखा था कि “मुझे मारने वाला मेरा पति है” और इसके साथ सास, दो ननदों प्रीति व नीतू और देवर का भी जिक्र किया गया है।

बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। हालांकि, डायरी में लिखी बातों के आधार पर लगाए गए आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि की जानी बाकी है।

पुलिस CCTV फुटेज, डायरी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल व्यक्ति या व्यक्तियों की भूमिका का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

हरियाणा के पंचकूला में बुटीक संचालिका राजिंद्र कौर की हत्या में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मर्डर के आरोप में पति श्याम सिंह को अरेस्ट कर लिया है। उससे पूछताछ में हत्या के पीछे की दो बड़ी वजह सामने आई। पुलिस के मुताबिक, कालका निवासी श्याम सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी का फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी के साथ अफेयर चल रहा था।

15 साल के बेटे ने मां के मोबाइल में 15 दिन पहले इस अफेयर की चैट पढ़ ली थी। उसने पिता को भी यह चैट दिखाई। इसी वजह से दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। इस झगड़े का परिणाम यह हुआ कि राजिंद्र कौर 20 दिन पहले घर छोड़कर पंचकूला के पिंजौर में किराए के मकान में रहने लगी। वह दो बेटियों को भी साथ ले आई थी, जबकि बेटा पिता के पास रह गया था।

श्याम सिंह के मुताबिक, उसने पत्नी को समझाया था कि दूसरे युवक से बातचीत बंद कर दे और नए सिरे से जिंदगी की शुरूआत करें, लेकिन वो बात मानने को राजी नहीं हुई। घर छोड़ने के बाद तो वह पत्नी से खुन्नस में रहने लगा था। इसी वजह से उसने पत्नी के कत्ल की पूरी प्लानिंग की।

वहीं, दोनों के बीच झगड़े की दूसरी वजह और भी हैरान करने वाली है। आरोपी ने बताया कि राजिंद्र कौर का रंग फेयर था, जबकि उसका खुद का सांवला रंग था, इस बात को लेकर भी दोनों में झगड़े होते थे।

पंचकूला के पिंजौर थाना SHO राजेश कुमार के अनुसार महिला राजिंद्र कौर की हत्या के आरोपी पति श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसके कारण पत्नी ने चाकू से पत्नी की हत्या की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!