खैरथल-तिजारा जिले में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या और फिर बॉडी को ड्रम में भरने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी महिला के नाबालिग बेटे के मुताबिक उस रात को खूब झगड़ा हुआ था। अंकल (जितेंद्र शर्मा) ने पापा का मुंह दबाया, मम्मी (लक्ष्मी देवी) ने पैर पकड़ रखे थे। वहीं, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि मर्डर के बाद दोनों आरोपी डेडबॉडी के पास ही बैठे रहे। उन्होंने बॉडी पर नमक डालकर ड्रम में भर दिया। उनकी कोशिश बॉडी को गलाने की थी। किशनगढ़बास (खैरथल-तिजारा) के चर्चित हत्याकांड में मंगलवार (19 अगस्त) को हंसराम का पोस्टमार्टम हुआ।
मृतक के बेटे ने मीडिया के सामने ब्यान दिया हैI दैनिक भास्कर में मृतक के बेटे के मुताबिक- मेरे पापा छत पर बैठे थे और मम्मी से झगड़ा कर रहे थे। तभी अंकल जी (जितेंद्र) नीचे से आए। मेरे पापा ने कहा –जाओ दारू ले आओ। अंकल दारू ले आए। फिर दोनों बैठ गए। तभी मम्मी ने कहा –क्यों इतनी दारू पी रहे हो? इस बात पर फिर लड़ाई होने लगी।अंकल ने कहा – अरे क्या कर रहा है, क्यों मार रहा है बेचारी को। पापा बोले – मैं कितना भी मारूं, तुझसे क्या मतलब है। तेरी घरवाली है क्या? अंकल ने कहा –ऐसे मत मार, बच्चे रो रहे हैं।
बेटे के मुताबिक अंकल ने पापा से कहा दारू पी ले, लेकिन इतनी मत पिया कर कि बच्चों को मार दे। तब मेरे पापा ने लोहे का टेप (औजार) उठा लिया और अंकल, मम्मी और मुझे मारने के लिए भागे।तभी अंकल ने कहा- पागल हो गया है क्या! इतने में मम्मी ने पापा को पीछे से पकड़ लिया और अंकल ने लोहे का टेप उठाकर फेंक दिया। लड़ाई और बढ़ गई। इसके बाद पापा को चक्कर आ गए और वे सो गए।तब मेरे अंकल ने उनका मुंह दबा दिया और मम्मी ने पैर पकड़ लिए। सुबह उन्होंने (मम्मी लक्ष्मी और अंकल जितेंद्र) पापा को ड्रम में डाल दिया।
नाबालिग ने बताया सुबह करीब 9:30 बजे पापा को ड्रम में डाला गया, जब मैं टॉयलेट करने उठा। मुझे देखकर अंकल ने कहा –’तू ऐसे क्यों आ गया?’ फिर अंकल बोला –बेटा, तेरा पापा अब नहीं रहा।मैंने पूछा –ऐसा क्यों बोल रहे हो? इस पर अंकल ने कहा –तुझे पता नहीं है, रात में कितना झगड़ा कर रहे थे। तेरी मम्मी, तेरी बहन और तुझे मारने की धमकी दे रहे थे। तब मुझे मजबूर होकर तेरे पापा को मारना पड़ा।
घटना के बाद जब जितेंद्र अंकल ऊपर थे तो उनके पापा भी ऊपर आए। उन्होंने पूछा –इसका (लक्ष्मी) आदमी सूरज कहां है?अंकल ने कहा – वो दिल्ली गया है। इस पर उनके पापा ने कहा – तू झूठ बोल रहा है, मुझे विश्वास नहीं है।अंकल ने कहा – वो जल्दी निकल गया था। इस पर अंकल के पिता ने कहा –तू सही बता दे, नहीं तो पुलिस में रिपोर्ट करने जा रहा हूं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 16 अगस्त की शाम को जितेंद्र ने लक्ष्मी और उसके बच्चों को घर से थोड़ी दूर सड़क पर जाने के लिए कहा। इसके बाद लक्ष्मी अपने बच्चों के साथ घर से थोड़ी दूर मार्केट के पास खड़ी हो गई।जितेंद्र बाइक पर उन्हें लेकर अलवर की ओर निकल गया। आरोपियों को ईंट भट्टे पर काम करने का अनुभव था तो उन्होंने रामगढ़ के ईंट भट्टों पर जाकर काम की तलाश की। दोनों की प्लानिंग थी कि किसी ईंट भट्टे पर काम करके छिप जाएंगे।आरोपी रामगढ़ के अलावाड़ा में जिस ईंट भट्टे पर काम करने पहुंचे थे। उसके मालिक को पहले से इस खबर के बारे में पता था। इसके बाद उसने फौरन पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लियाI हंसराज के तीनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गयाI
पूरा मामला.. राजस्थान के खैरथल-तिजारा में एक घर की छत पर नीले ड्रम में एक युवक का शव मिला और शव को गलाने के लिए उसमे नमक भी डाला गया। आपको बता दें यह मामला किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में रविवार दोपहर 3 बजे का है।मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के नवादिया नवाजपुर निवासी हंसराम उर्फ सूरज के रूप में हुई है। घटना का पता तब लगा जब मकान से बदबू आने लगी जिसके बाद मकान मालिक राजेश शर्मा की पत्नी मिथलेश ने पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो छत पर बने कमरे में नीले ड्रम में शव पड़ा मिला। जिस पर नमक डाल रखा था। युवक की धारदार हथियार से गला काट हत्या की गई थीडीएसपी ने बताया- हंसराम परिवार के साथ किराए से रहता था। हंसराम को डेढ़ महीने पहले छत पर बना कमरा किराए पर दिया था। हंसराम पत्नी और तीन बच्चों के साथ यहां रहता था। वह किशनगढ़बास में ईंट-भट्टे पर काम करता था। और मकान मालिक के बेटे ने ही उन्हें यह कमरा दिलाया था हंसराम नशे का आदी था और अक्सर जितेंद्र के साथ बैठकर शराब पीता था। शनिवार से ही हंसराम की पत्नी सुनीता और तीन बच्चे गायब थे। वहीं राजेश का बेटा जितेंद्र भी उसी दिन से गायब थे I फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया हैI हंसराज के तीनों बच्चों को परिजनों को सौंप दिया गयाI यह मामला विश्वासघात और पारिवारिक कलह की दुखद परिणति को दर्शाता हैI पुलिस मामले की गहन जांच कर रही हैI

