Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या, वारदात के बाद थाने में किया सरेंडर

रोहतक में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव ब्राह्मणवास में 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद सदर थाना पहुंचा और पुलिस को मां की हत्या करने की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस गांव ब्राह्मणवास पहुंची। महिला का शव उसके घर के आंगन में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर FSL टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

मृतका की पहचान पिंकी (40), पत्नी देवेंद्र सिंह, निवासी गांव ब्राह्मणवास के रूप में हुई है। पिंकी का पति एक प्राइवेट कंपनी में गुजरात में नौकरी करता है। महिला के तीन बच्चे हैं, जो सोनीपत में अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। पिंकी गांव में अकेली रहती थी।सुबह गांव आया था बेटाजानकारी के मुताबिक, पिंकी का बड़ा बेटा प्रिंस उर्फ मोनू सुबह करीब सवा 11 बजे गांव आया था। आरोप है कि उसने अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद सदर थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस: पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया है। FSL टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Exit mobile version