Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिसार मे पिता के सामने जिंदा जला बेटा:पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लगी; बेटे को बचाने के लिए चिल्लाता रहा

हिसार में वैगनआर कार में पेड़ से टकराने के बाद आग लग गई। कार में सवार बेटे की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि उसका पिता झुलसने के बावजूद बेटे को बचाने के लिए चिल्लाता रहा। हादसा बरवाला-अग्रोहा रोड पर नंगथला गांव के पास हुआ।

कार में आग लगी देख लोगों की मौके पर भारी भीड़ लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कार की खिड़की तोड़कर पिता-पुत्र को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता की हालत गंभीर है। उसे ICU में रखा गया है।

बरवाला के वार्ड नंबर 14 निवासी राजवीर कुमार (38) फतेहाबाद में कारपेंटर का काम करता है। वह यहीं पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। मंगलवार को वह फतेहाबाद से अपने बेटे दीपांशु (14) के साथ कार में सवार होकर बरवाला अपने परिवार के लोगों से मिलने जा रहा था।

उसमें ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति और कंडक्टर सीट पर बैठा 15 वर्षीय किशोर बुरी तरह से जला हुआ था। लड़का सीट बैल्ट लगाए हुए था। लड़के की मौत हो चुकी थी, जबकि ड्राइवर जीवित था। उसने बताया कि साइड में उसका बेटा बैठा है। व्यक्ति गंभीर हालत में था और बेहोश होने तक कहता रहा कि मेरे बेटे को बचाओ, बेटे को बचाओ। हालांकि तब तक बेटे का शरीर राख हो चुका था।

Exit mobile version