Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बेटे ने रुपयों के विवाद के चलते बुजुर्ग पिता को लाठी से पीटा, बोला – अगली बार जान से मार दूंगा

रोहतक शहर में एक पिता और बेटे के बीच रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई जिसके चलते बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को लाठियों से पीट डाला और पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पिता ने सिटी थाना में बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया जिसके बाद से पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर रही है।

पीड़ित सुनील ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा कर्ण उनसे कई दिनों से पैसों की मांग कर रहा था। वह कई बार उसे पैसे दे चुका है, लेकिन वह सब बर्बाद कर देता है। 2 दिन पहले बेटे से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। उससे रुपयों का हिसाब मांगा तो वह आग बबूला हो गया और घर में रखी लाठी से हमला कर दिया। सिर-पैर और हाथ में लाठी लगने से काफी चोटें आईं। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच बचाव किया। इस पर बेटे ने धमकी दी कि इस बार तो छोड़ दिया है मगर अगली बार जान से मार दूंगा।

मारपीट में घायल बुजुर्ग ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को जल्द गिरफ्तार किया जाए। बेटे से उन्हें जान का खतरा है। वह दोबारा उन पर हमला कर सकता है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपी बेटे पर केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version