Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक। महम बाईपास के पास सैनिक की कार अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई – उनके साथ 4 साल की बेटी व खुद घायल, पत्नी की मौत

रोहतक।बीती रात हाईवे पर स्थित देव पेट्रोल पंप के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में जिला बागपत के जोहड़ी गांव के रहने वाले विकुल तोमर, उनकी पत्नी प्रियंका (26) व 4 साल की बेटी सवार थे। भारतीय सेना में तैनात विकुल तोमर की तैनाती रेजिमेंट हिसार कैंट में है।

वह छुट्टी लेकर अपने घर आ रहे थे। हादसे में सैनिक व उनकी बेटी घायल हो गए, जबकि पत्नी प्रियंका की मौत हो गई। कार विकुल खुद चला रहे थे। जैसे ही वह महम बाईपास क्रॉस करके देव पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी उन्होंने कार से नियंत्रण खो दिया।

सैनिक की पत्नी गर्भवती बताई जा रही हैं। घायलों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि सैनिक की रेजीमेंट में व उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

Exit mobile version