Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम में फौजी की गोली मारकर हत्या:गुरुग्राम में हुई 4 राउंड फायरिंग; जवाबी मारपीट में हमलावर की भी मौत

गुरुग्राम में गुरुवार को एक रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खास बात यह है कि इस वारदात में हमलावर को भी पीटा गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे CCTV खंगाल रही है, ताकि वारदात के तरीके का पता लगाया जा सके। ACP क्राइम वरुण दहिया के अनुसार, मौके पर 4 राउंड गोलियां चली हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव खांडसा में सुनील फौजी (55) दोपहर करीब 3 बजे अपने प्लॉट से निकल रहे थे। तभी स्थानीय युवक दिनेश उर्फ टीनू (34) ने उनके पास जाकर गोली मारी। गोली लगने के बाद सुनील फौजी गिर गए। इसका आवाज सुनकर सुनील का करीबी सोहित मौके पर पहुंचा।

हमलावार ने सोहित पर भी गोलियां चलाईं, लेकिन वह बच गया। मौका पाकर उसने दिनेश पर लोहे की रॉड से हमला किया। इससे दिनेश भी जमीन पर गिर पड़ा। सोहित उसे पीटता रहा, जिससे हमलावर की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही सुनील को उठाकर हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ACP क्राइम ने बताया है कि दिनेश को लाठी और रॉड से मारा गया है। दोनों मृतक खांडसा गांव में बालाजी मंदिर के पास रहते थे। सेक्टर-37 थाना पुलिस, FSL टीम और अन्य टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।

आपसी झगड़े के चलते यह वारदात घटित हुई है। मामले की पूरी पड़ताल के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV खंगालने में जुटी हुई है।

Exit mobile version