Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

समाजसेवी नरेश कमल बने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के सक्रिय सदस्य


रोहतक। समाजसेवी नरेश कमल को हरियाणा एवं दिल्ली में समाज कल्याण, जनहित और सामाजिक सुधार के लिए किए गए उनके कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार और अपराध नियंत्रण ब्यूरो में सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इस अवसर पर नरेश कमल ने संगठन द्वारा उन्हें दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार जी, प्रदेश अध्यक्ष मोहिंदर जी एवं गुरुग्राम जिला अध्यक्ष राकेश जैन जी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं हार्दिक आभार व्यक्त किया।
नरेश कमल ने कहा कि समाज में जरूरतमंद लोगों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वे समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को उनके अधिकारों और हितों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें उनका उचित हक दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा और दिल्ली में समाज कल्याण एवं सुधार के क्षेत्र में किए गए कार्यों को संगठन द्वारा पहचान मिलना उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। इस नई जिम्मेदारी के माध्यम से वे मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा बुजुर्गों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का प्रयास करेंगे।
नरेश कमल ने कहा कि “समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।” उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों के अनुरूप पूरी सक्रियता के साथ जनसेवा में योगदान देंगे।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी समाजहित और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
नरेश कमल
समाजसेवी एवं सक्रिय सदस्य
राष्ट्रीय मानवाधिकार और अपराध नियंत्रण ब्यूरो

Exit mobile version