Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महिला को भारी पड़ गई फेसबुक वाली सपना से दोस्ती: नंबर शेयर किया तो सपना निकली लुधियाना का योगराज, बोला शारीरिक संबंध बनाओ, नहीं तो परिवार खत्म कर दूंगा

हिसार (HISAR): इस घटना से पता लगता है कि सोशल मीडिया पर संपर्क में आने वाले अपरिचित लोग किस कदर तक परेशानी का कारण बन सकते हैं। आजाद नगर एरिया की एक 26 वर्षीय महिला की फेसबुक पर एक सपना नामक युवती से संपर्क में आई और दोनों की ऑनलाइन दोस्ती हो गयी। धीरे-धीरे बातचीत आगे बढ़ी तो महिला ने खुद के, परिवार के बारे में जानकारियां अपनी नई दोस्त सपना से शेयर करनी शुरू की और अपना पर्सनल नंबर भी शेयर कर दिया। इसके बाद महिला को पता चला कि जिसे वह एक युवती समझकर बात कर रही है वह एक योगराज नाम का लुधियाना का युवक है और उसको झांसे में लेकर उसके व परिवार की तमाम जानकारी उससे पूछ ली गई हैं। अब आरोपी योगराज महिला को ब्लैकमेल कर पैसे व शारीरिक संबंध का दबाव बना रहा है और ऐसा नहीं करने पर उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा है।

योगराज ने महिला को उसी की फोन कॉल, फोटो, वीडियो आदि को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी योगराज ने इसके बदले में महिला से पैसे व शारीरिक संबंध की मांग की। जब महिला ने इनकार किया तो आरोपी युवक उसके घर तक आ गया और उससे साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपी ने महिला को उसके पति व बच्चे को भी जान से मारने की धमकी भी दी। अपनी गलती के कारण इस जाल में फंसने वाली महिला ने इन सब से निकलने व परिवार की इज्जत को बचाने के लिए आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। जब इस पूरे मसले के बारे में महिला के पति को मालूम हुआ तो उन्होंने इस पूरे प्रकरण की आजाद नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है।

Exit mobile version