Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में छीना-झपटी के मामले बे लगाम: आरोपी ने महिला से की लूट और बचने के लिए नहर में कूदा, ग्रामीणों ने युवक को पकड़ किया पुलिस के हवाले

रोहतक के गांव गढ़ी बलब निवासी सोनिया ने कलानौर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह पटवापुर के एक प्राइवेट स्कूल में सफाई कर्मचारी का काम करती हैं। मंगलवार को करीब 7 बजे वह अपने घर से बस अड्डे की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक लाल रंग की जैकेट व काले रंग की पेंट पहने हुए था। जिसने उसका पीछा किया। जब वह बस अड्‌डे की तरफ जा रही थी तो आरोपी ने कहा कि उधर कहां जा रही हो। इसके बाद महिला वापस मुड़ी।

इसी दौरान आरोपी ने महिला की पीठ पर डंडे से हमला कर दिया। वहीं शाल भी खींच लिया। वहीं महिला का बैग छीन लिया, बैग में टिफिन, 170 रुपए, आधार कार्ड आदि सामान था। इसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उनके गांव व परिवार के ही कुछ लोग आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी नहर में कूद गया। काफी समय तक पानी में इधर-उधर घूमता रहा। इस घटना के बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने आरोपी को पानी से बाहर निकाला। वहीं आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

कलानौर थाना के जांच अधिकारी एएसआई विनोद ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर के गांव नोहर खुर्द निवासी देशराज बताया। जो यहां रोहतक के एक आश्रम में आया हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके आगे की कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version