Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में धुंध का कहर: दूसरे दिन ही 2 बड़े हादसे

रोहतक में हिसार हाईवे पर गुरुवार सुबह कोहरे के कारण हादसा हो गया। मदीना टोल प्लाजा के पास रोडवेज की एक बस समेत 6 वाहन आपस में टकरा गए। बस में सवार कई यात्रियों को गंभीर चोट आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया था। दृश्यता बहुत ही कम हो गई थी। वाहन रेंगे कर चल रहे थे। इसके बावजूद मदीना टोल के पास राजा वाली गौहर क्रासिंग पर 6 वाहनों का एक्सीडेंट हो गया। लोगों का कहना है कि सुबह के समय कोहरे के कारण कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। इस दौरान रोहतक की तरफ आ रही एक टाटा गाड़ी मदीना टोल के पास राजा वाली गौहर क्रासिंग पर पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक से उसको टक्कर मार दी।

Exit mobile version