प्रदेश के कई जिलों में धुंध और धुएं के कारण स्मॉग की स्थिति बनी हुई है। इससे विजिबिलिटी दोपहर तक 50 से 100 मीटर के बीच पहुंच गई है। सड़कों पर चलने के लिए दिन में वाहनों को लाइट जलानी पड़ रही है। वहीं, दिन के औसत तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट आई है।
भिवानी में तापमान सबसे कम 18.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य के मुकाबले 9.7 डिग्री कम है। हिसार में दिन का पारा 1.7 डिग्री बढ़कर 13.2 डिग्री हो गया।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 12 नवंबर से 16 नवंबर तक स्मॉग की स्थिति बनी। इसका मुख्य कारण लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं से पुरवाई होना रहा।
वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से धूल तथा अन्य प्रदूषक तत्व निचले वातावरण में संघनित हो गए, जिससे स्मॉग बना तथा जिससे दिन व रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 21 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में कल 17 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तरी पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से स्मॉग की स्थिति में कमी आने तथा रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
परंतु 22 नवंबर रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
