रोहतक जिले में शुरूआती दिनों में नामांकन की रफ्तार काफी धीमी है। 5 सितंबर से नामांकन दाखिल करने के प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन शनिवार तक 3 दिनों में केवल 2 उम्मीदवार ही मैदान में आए और आवेदन किया। हालांकि अभी 4 दिन का समय शेष बचे हुए है। अभी तक भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए।
रोहतक विधानसभा सीट से अभी तक एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। एसयूसीआई पार्टी से मनीषा ने अपना आवेदन पत्र दाखिल किया।
वहीं दूसरा आवेदन गढ़ी सांपला किलोई हल्के से आया है। जहां से निर्दलीय अमित हुड्डा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा कोई अन्य नामांकन पत्र नहीं मिला।
रोहतक की चारों विधानसभाओं के कुल मतदाता : 8 लाख 31 हजार 166 पुरुष मतदाता : 4 लाख 40 हजार 22 महिला मतदाता : 3 लाख 91 हजार 144
जिले की चारों विधानसभाओं में कुल मतदान केंद्र : 831 महम-60 विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र : 217 गढ़ी-सांपला-किलोई-61 के मतदान केंद्र : 227 रोहतक-62 विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र : 180 कलानौर-63 (अनुसूचित जाति) में मतदान केंद्र : 207

महम विधानसभा
कुल मतदाता : 1 लाख 98 हजार 359 पुरुष मतदाता : 1 लाख 5 हजार 877 महिला मतदाता : 92 हजार 482
गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा
कुल मतदाता : 2 लाख 20 हजार 35 पुरुष मतदाता : 1 लाख 17 हजार 669 महिला मतदाता : 1 लाख 2 हजार 366
रोहतक विधानसभा
कुल मतदाता : 1 लाख 97 हजार 460 पुरुष मतदाता : 1 लाख 2 हजार 114 महिला मतदाता : 95 हजार 346
कलानौर विधानसभा (अजा)
कुल मतदाता : 2 लाख 15 हजार 312 पुरुष मतदाता : 1 लाख 14 हजार 362 महिला मतदाता : 1 लाख 950