आजादी का अमृत महोत्सव की बेला में हर घर तिरंगा आंदोलन के तहत मॉडल स्कूल महम के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने हाथ में तिरंगा धारण कर ‘ हर हाथ तिरंगा लहराना है, इंडिया को नंबर वन बनाना है’ स्लोगन के साथ रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य नसीब सिंह अहलावत ने अपने देश की आन तिरंगे के प्रति विद्यार्थियों के उत्साह को देखते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। डीसी व मॉडल एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन कैप्टन मनोज कुमार व सचिव राजेश सहगल ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की।

