हरियाणा में पिछले एक सप्ताह में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हो पाया। ठंड की शुरूआत भी इस बार देरी से हो रही है। न्यूनतम तापमान में जरूर मामूली गिरावट देखने को मिल रही हैं लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद हैं।

इससे साफ है कि अभी दिन की गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। जबकि सुबह व शाम को हल्की ठंड बन हुई हैं। मौसम में नमी के कारण प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। हालात ये हैं कि कुछ जगह तो सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की शुरूआत हो जाएगी। इस बार ठंड की शुरुआत नवंबर के पहले सप्ताह में हो सकती है।

एक तरफ मौसम में नमी और दूसरी तरफ पराली जलाने से हरियाणा की अबोहवा काफी खराब हो रही है। खासकर देश की राजधानी दिल्ली से लगते जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) काफी खराब श्रेणी में पहुंच गया है। 24 घंटे के दौरान 10 से ज्यादा जिले की हवा सबसे खराब रही। वहीं पानीपत, यमुनानगर, बहादुरगढ़, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी एक्यूआई 200 के पास बना हुआ है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!