हरियाणा में करनाल के रहने वाले 6 लोगों की उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में 3 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं

फरीदपुर गांव की महिला के पति की कैंसर से मौत हो गई थी। बुधवार को वह अपने बेटे और अन्य लोगों के साथ अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रही थी। पानीपत-खटीमा मार्ग पर उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को गाड़ी से निकाला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!