Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे कैंसर मरीज से कुकर्म मामले में SIT गठित, दो ASI और होमगार्ड सस्पेंड

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बोन कैंसर से जूझ रहे युवक के साथ लाडवा थाने में मारपीट करने के मामले में आरोपी पुलिसकर्मी और होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया गया। आरोपी ASI संजीव कुमार व राजेंद्र कुमार और होमगार्ड सुमित के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट करने पर FIR दर्ज की गई है। साथ ही एक SIT का बनाई गई।

यह SIT युवक के साथ कुकर्म करने के आरोप की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद कुकर्म करने के मामले में एक्शन लिया जाएगा। बीती रात SP चंद्र मोहन लाडवा थाने पहुंचे थे। उन्होंने यहां दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों से पूछताछ भी की। युवक का कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, नाके पर बहसबाजी का वीडयो भी सामने आया।

SP ने थाने में कमरा नंबर 4 का निरिक्षण भी किया। युवक ने आरोप लगाया कि इसी कमरे में उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज के बाद पुलिसकर्मियों ने कुकर्म किया। उसके बाद उसे छोड़ दिया गया। अगले दिन नहाते समय उसकी तबीयत खराब हो गई। फिलहाल पीड़ित युवक का LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ASI संजीव कुमार थाना लाडवा में काफी समय से तैनात थे। संजीव कुमार इस थाने में बतौर मुंशी भी तैनात रहे। कुछ समय पहले ही संजीव को ASI प्रमोट किया था। ASI प्रमोट होने के बाद संजीव से मुंशी का चार्ज वापस ले लिया गया और जांच अधिकारी के रूप में तैनात किया गया।

आरोपी ASI राजेंद्र कुमार की कुछ समय पहले थाना लाडवा में ट्रांसफर हुई थी। इससे पहले राजेंद्र कुमार जिला करनाल में विजिलेंस में तैनात थे, जबकि आरोपी होमगार्ड सुमित की पुलिस नाके पर ड्यूटी थी। आरोपी होमगार्ड सुमित ने 17 जून को पीड़ित युवक को इंद्री रोड पर लगे नाके पर रोका था। यही से सारा विवाद शुरू हुआ।

Exit mobile version