Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सुशांत के फेसबुक अकाउंट से बहन श्वेता ने किया न्यू इयर विश, फैन बोले- मेरा दिल धक्क से रह गया

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुए लगभग एक साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। बता दें 14 जून 2020 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। नए साल के अवसर पर एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनके फेसबुक अकाउंट से फैंस को शुभकामनाएं दी है। इस पोस्ट पर फैंस का इमोशनल रिएक्शन मिल रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर अपने दिवंगत भाई को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने भाई की ओर से पोस्ट करके फैंस को हैरान कर दिया।  उन्होंने एक्टर के फेसबुक से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा  ‘सभी को नए साल की बहुत सारी बधाई और शुभकामनाएं। मैं श्वेता सिंह कीर्ति भाई की तरफ से आप सभी को शुभकामनाएं देती हूं।’ उन्होंने नए साल पर हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है, जिसे देख फैंस इमोशनल नजर। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुशांत के अकाउंट पर श्वेता के इस पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा। इसके तुरंत बाद ही फैन्स कॉमेंट में अपने रिऐक्शंस देने लगे। एक फैन ने लिखा, ‘हे भगवान, मेरा दिल धक्क से रह गया।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं और हर सांस में तुम्हें न्याय मिलने की दुआ करते हैं।’

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई के घर में मृत पाए गए थे। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इसे आत्महत्या बताया था। हालांकि काफी विरोध के बाद इस केस की जांच ईडी, एनसीबी और सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई अभी तक इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।

Exit mobile version