Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फरीदाबाद में बहन ने भाई को दी किडनी:बोली- रक्षाबंधन पर इससे बड़ा कोई तोहफ़ा नहीं, भाई के रोकने पर मैंने खुद मनाया

फरीदाबाद में रक्षाबंधन पर एक बहन ने भाई को किडनी देकर जीवन दान का उपहार दिया है। देश में राखी और भाई बहन के प्यार के अनगिनत उदाहरण मिल जाएंगे, जिसमें भगवान श्री कृष्ण से लेकर, सिकंदर की पत्नी द्वारा पोरस को भेजी गई रखी भी शामिल है। लेकिन फरीदाबाद में भाई बहन के प्यार का एक ताजा उदाहरण सामने आया है। जिसमें बहन ने भाई को राखी से ठीक दो दिन पहले अपनी किडनी देकर भाई की जान बचाई है।

ओल्ड फरीदाबाद के एनआईटी पांच नंबर में रहने वाली बहन रोपा से किडनी लेने वाले ललित कुमार ने बताया कि जनवरी 2023 में उन्हें परेशानी शुरू हुई। जब उन्होंने चैकअप कराया गया तो पता चला कि उनका क्रेटीनिन 12 से ज्यादा था। उसके बाद उनका डायलिसिस शुरू हो गया।

ललित कुमार के मुताबिक उनकी बहन रोपा भी फरीदाबाद में ही रहती हैं। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने खुद से आगे आकर कहा कि बाई मै किडनी देने के लिए तैयार हूं। लेकिन ललित कुमार मना करने के बाद भी बहन रोपा ने कुछ नहीं सुना।

इस बारे में ललित कुमार की बहन रोपा से जब बात की गई तो वह बेहद खुश नजर आई। उन्हें खुशी इस बात की है कि उन्होंने अपने छोटे भाई की जान बचाई है। रोपा ने बताया कि उन्होंने खुद ही भाई को अपनी किडनी लेने के लिए तैयार किया। क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से उनकी बहन के जीवन में कोई परेशानी हो।

रोपा से जब पूछा गया कि क्या उनके परिवार में किसी ने इस बात को लेकर ऐतराज जताया, तो उन्होंने कहा कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। मेरे दो बच्चे हैं लेकिन किसी ने भी मुझे इस काम को करने से नहीं रोका। उन्होंने कहा कि राखी के मौके पर भाई की जान बचा कर वह खुश हैं।

Exit mobile version