दिल्ली-भिवानी के बीच चलने वाली सिरसा एक्सप्रेस का रूट परिवर्तन किए जाने के बाद से दैनिक यात्रियों को रेल परिवहन सुविधा पाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। दैनिक यात्री संगठनों की ओर से लगातार की जा रही मांग पर संज्ञान लेते हुए उत्तर रेलवे ने अब सात अगस्त से स्पेशल ट्रेन नंबर 04089/04090 दिल्ली-रोहतक-हिसार के लिए ट्रेन का संचालन शुरू करेगा।

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि यह ट्रेन शाम 5 बजे दिल्ली से चलकर शाम 6:10 बजे बहादुरगढ़ व शाम 7.15 बजे रोहतक और रात में 10:40 बजे हिसार पहुंचेगी। 8 अगस्त को वापसी दिशा में 04090 हिसार-रोहतक-दिल्‍ली जं. अनारक्षित दैनिक मेल/एक्‍सप्रेस स्पेशल ट्रेन हिसार से सुबह 5.15 बजे प्रसथान कर सुबह 7.49 बजे रोहतक, सुबह 8.41 बजे बहादुरगढ़ व सुबह 10.15 बजे दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी। यह गाड़ी नंबर 14085/14086 सिरसा एक्सप्रेस के स्थान पर चलाई जा रही है।

रूट में इस स्टेशन पर मिला ठहराव : रूट में यह स्पेशल ट्रेन दि‍ल्ली किशनगंज, विवेकानंदपुरी, दयाबस्‍ती, शकूरबस्‍ती, मंगोलपुरी, नांगलोई, मुंडका, घेवरा, बहादुरगढ़, असौधा, रोहदनगर, सांपला, इस्माइला हरियाणा, खरावड़, अस्थल बोहर, रोहतक, लाहली, बामला, भिवानी सिटी, भिवानी, बबानी खेडा, जिताखेड़ी, हांसी व सतरोड स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!