Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सिंघु बॉर्डर हत्या मामला: लखबीर सिंह की हत्या के मामले में 2 निहंगों ने सरेंडर किया, 2 निहंग नारायण और सरबजीत पहले ही सरेंडर कर चुके

सिंघु बॉर्डर पर तरनतारन के गांव चीमा के रहने वाले लखबीर सिंह की हत्या के मामले में 4 आरोपी सरेंडर कर चुके हैं। शनिवार शाम को पुलिस ने भगवंत सिंह और गोबिंद सिंह नाम के 2 निहंगों ने कुंडली बॉर्डर पर सरेंडर किया।

सरेंडर से पहले दोनों ने डेरे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अरदास की। शनिवार शाम को सरेंडर करने वाले निहंगों को लेने के लिए सोनीपत पुलिस की एक टीम रात लगभग साढ़े 8 बजे सिंघु बॉर्डर पर निहंगों के डेरे में पहुंची थी और करीब 45 मिनट बाद दोनों को वहां से लेकर निकली।

सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार सुबह हुई लखवीर सिंह की हत्या में अब तक कुल 4 निहंग सरेंडर कर चुके हैं। इनमें से सरबजीत सिंह ने हत्या के 15 घंटे बाद शुक्रवार शाम को ही सिंघु बॉर्डर पर सरेंडर कर दिया था, जबकि 3 निहंगों ने शनिवार को सर्मपण किया। शनिवार को नारायण सिंह ने अमृतसर में और भगवंत सिंह और गोबिंद सिंह ने सिंघु बॉर्डर पर कुंडली पुलिस के सामने सरेंडर किया।

सोनीपत के SP जशनदीप रंधावा ने बताया कि कुंडली पुलिस और सोनीपत क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार रात में ही दोनों निहंगों का सोनीपत सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाएगी।

Exit mobile version