हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन बड़ौली के साथ गैंगरेप केस में फंसे दूसरे आरोपी हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल ने कहा है कि यह पूरा मामला राजनीतिक गंदगी का है। मेरे पास इसे लेकर 8 कॉल रिकॉर्डिंग है। अगर वो मार्केट में आ गई तो कई मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगे।

हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली गैंगरेप केस में दूसरे आरोपी सिंगर रॉकी मित्तल ने नया दावा किया है। रॉकी ने कहा कि यह पूरा खेल बड़ौली को फंसाने के लिए रचा गया है। जब बड़ौली को राज्यसभा भेजा जा रहा था तो इसी महिला के जरिए भाजपा हाईकमान को शिकायत भिजवाई गई। जिससे बड़ौली का नाम कट गया। अब जब बड़ौली को दूसरी बार BJP प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले थे तो जानबूझकर FIR की कॉपी वायरल कर दी गई।

रॉकी ने इस मामले की CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि सबके नार्को टेस्ट होने चाहिए। यह स्कैंडल है, जिसके पीछे 5-6 साल से एक रैकेट काम कर रहा है। खुद को गैंगरेप पीड़िता बताने वाली घड़ियाली आंसू बहा रही है।उधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़ौली की पत्नी गीता कौशिक ने गैंगरेप केस की CBI जांच की मांग की है। गीता ने कहा कि इतने दिन बाद महिला के सामने आने पर सवाल उठ रहे हैं। बड़ौली को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चाएं थीं, इसलिए राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन पर केस दर्ज कराया गया है। मैं अपने पति के साथ 40 साल से रह रही हूं, मैं उनका चरित्र जानती हूं।

बता दें कि बड़ौली और रॉकी मित्तल पर दिल्ली की महिला ने 3 जुलाई 2023 को कसौली में शराब पिलाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उसने 13 दिसंबर 2024 को गैंगरेप की FIR दर्ज कराई थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!