Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मानसून में मसालों को खराब होने से बचाने के आसान टिप्स!!

हमारे खाने का स्वाद मसालों से ही बढ़ता है. कुछ मसाले हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं। जबकि कुछ को कभी-कभार मानसून में सबसे ज्यादा खराब होनी वाली चीजों में मसाले ही होते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी मुश्किल यह होती है कि इन मसालों को किस तरीके से स्टोर किया जाए कि यह खराब न हों और इनमें फंगस वगैरह न लगे। आपकी इस समस्या को सुलझाने के लिए हम कुछ खास टिप्स आपसे साझा कर रहे हैं।

ये है टिप्‍स :

1.बारिश में मसाले सीलन के कारण सबसे ज्यादा खराब होते हैं. इसलिए हमेशा कोशिश करें कि हर्ब और मसालों को सूखे स्थानों पर ही रखें| अगर नमी वाली जगह पर रखेंगे तो इनमें गोलियां जैसी बन जाएगीं और कीड़े लग सकते हैं।

2.कई बार आप सूखे स्थान पर मसालों को रखने की चाहत में उन्हें रोशनी वाली जगह पर रख देती हैं, क्योंकि आपको लगता है कि रोशनी वाली जगह पर सीलन नहीं होती, लेकिन शायद आप इस बात से अनजान हैं कि बहुत ज्यादा रोशनी भी मसालों के लिए नुकसानदेह है।

3.फ्रिज में आप जो भी सामान रखते हैं वे खराब नहीं होते और उनका इस्तेमाल आप कई दिनों तक कर सकते हैं, लेकिन ऐसा मसालों के साथ करना बिलकुल सही नहीं है। मसालों को फ्रिज में रखने से उनका फ्लेवर खत्म हो जाता है। आप इन्हें एयर-लॉक कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं।

4.साबुत और खड़े मसाले जल्दी खराब नहीं होते हैं। इसलिए खड़े मसालों को स्टोर करें. अपनी जरूरत के हिसाब से मसालों को पीसते रहें. खड़े मसाले इतनी जल्दी खराब नहीं होते हैं जितना कि पिसे हुए मसाले खराब हो जाते हैं।

5.मसालों को सिर्फ जार में रखने से ही वे सुरक्षित नहीं होते हैं बल्कि सही जार का चयन करना भी जरूरी है. पारदर्शी जार में मसालों को रखने से बेहतर है कि किसी डार्क जार में इन्हें रखें. इससे उनमें लाइट भी ज्यादा नहीं पड़ेगी। इसके अलावा वैक्यूम सील वाले प्रिंट जारों में मसालों को रखने से इनमें कीड़े नहीं पड़ते. बस इन्हें किसी अंधेरे वाले स्थान पर रखें।

Exit mobile version