चंद्रग्रहण के चलते 8 नवंबर को सीकर का खाटूश्याम मंदिर पूरे दिन भक्तों के के लिए बंद रहेगा। 9 नवंबर को बाबा खाटू श्याम का तिलक और श्रृंगार किया जाएगा। ऐसे में इस दिन भी शाम 5 बजे ही भक्त मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। मंदिर कमेटी ने इसके लिए आदेश जारी किया है।
खाटूश्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कालू सिंह ने बताया कि 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण होने के कारण मंदिर के पट पूरे दिन बंद रहेंगे। अगले दिन 9 नवंबर को बाबा खाटूश्याम का तिलक होने के चलते मंदिर शाम 5 बजे ही भक्तों के दर्शनों के लिए खोला जाएगा। ऐसे में भक्त शाम 5 बजे बाद ही दर्शन करने के लिए आए।
अक्टूबर में भी बंद हुए थे मंदिर के पट
दिवाली के दिन बाबा खाटूश्याम का श्रृंगार और तिलक किया गया था। ऐसे में मंदिर सुबह 4:30 बजे से 5 बजे तक बंद रहा था। 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण के चलते मंदिर पूरे दिन बंद था। इसके बाद 28 अक्टूबर की बाबा खाटूश्याम का तिलक हुआ था। इस दिन भी मंदिर शाम 5 बजे तक बंद रहा था।

