Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पकड़े गए सिकंदर डागर के हमला वार…परिवार ने मंत्री गौरव गौतम पर जताया विश्वास

पलवल में कारोबारी सिकंदर डागर पर हुए जानलेवा हमले के बाद राजनीतिक माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। एक ओर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल खेल राज्यमंत्री Gaurav Gautam पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब घायल सिकंदर डागर के परिवार ने मंत्री गौरव गौतम पर विश्वास जताया है।

दरअसल, 19 मई को बसंत विहार कॉलोनी निवासी सिकंदर डागर पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर हथौड़ों और डंडों से हमला कर दिया था। हमले में सिकंदर के हाथ और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

मामले में पुलिस ने चार आरोपियों — परवीन, देवेंद्र उर्फ देवा, बलराम उर्फ बल्लू और हरदेव उर्फ गोली — को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी, स्कूटी, दो हथौड़े, दो डंडे और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

घटना के बाद कांग्रेस नेता करण सिंह दलाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खेल मंत्री गौरव गौतम पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सिकंदर डागर ने मंत्री के घर के बाहर कथित अवैध कब्जों की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली थी, जिसके बाद उस पर हमला किया गया।

वहीं इन आरोपों के बीच खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम अस्पताल पहुंचे और घायल सिकंदर डागर का हालचाल जाना। मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परिवार ने भी मंत्री पर विश्वास जताते हुए कहा कि जो आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है उससे वो संतुष्ट है।

Exit mobile version