Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Sidhu Mussewala Murder Case :मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ का दावा, ‘न मैं गिरफ्तार और न ही मैं अमेरिका में हूं’ .. गोल्डी बरार ने पंजाब सीएम भगवंत मान के दावों को किया खारिज

पंजाब के प्रसिद्ध गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका के कैलिफोर्निया में पकड़े जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दावे के बाद गैंगस्टर की वायरल हो रहे ऑडियो ने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की जारी की गई ऑडियो में उसने दावा किया है कि वह किसी की हिरासत में नहीं है। उसे डिटेंन नहीं किया गया। इस मामले में अब पंजाब की सियासत गर्मा गई है। मुख्यमंत्री मान दावा करने के बाद अब विपक्ष से घिरते नजर आ रहे है। हालांकि दैनिक भास्कर ऑडियो गोल्डी बराड़ की है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं करता है।

गोल्डी बराड़ ने एक YouTube पत्रकार के साथ बात करते हुए दावा किया है कि उसे अमेरिकी पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया था। गोल्डी ने कहा कि हिरासत में लिए जाने को लेकर कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का उनकी गिरफ्तारी को लेकर किया जा रहा दावा झूठा है। उन्होंने कहा कि वह अमेरिका में है ही नहीं हैं।

बता दें कि CM मान ने गुजरात में प्रेस कॉफ्रेंस कर गोल्डी बराड़ को लेकर दावा किया था कि अमेरिका की पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। लेकिन उनकी गिरफ्तारी को लेकर लॉरेंस के वकील सहित गोल्डी ने ट्विट के जरिए उसी दिन गिरफ्तारी के दावों को खारिज कर दिया था।

वहीं अब खुद गोल्डी ने गिरफ्तारी के दावों को खारिज कर दिया है। गोल्डी के हिरासत में लिए जाने के दावों को लेकर सीएम मान पर विरोधी पार्टियों ने तंज कसना शुरू कर दिया है।

मजीठिया ने कहा कि भगवंत मान झूठ बोल रहे है। उनका कहना है कि बराड़ के फोटो या वीडियो नहीं आए हैं। सीएम कैसे दावा कर रहे है कि बराड़ पकड़ा गया ।

बराड़ के फोटो या वीडियो नहीं आए हैं। सीएम कैसे दावा कर रहे है कि बराड़ पकड़ा गया है। सीएम मान से सवाल करते हुए मजीठिया ने कहा कि भगवंत मान झूठ क्यों बोल रहे हैं। गैंगस्टरों के पकड़े जाने की बात कहकर गुजरात में वोट एकत्र की जा रही थी। लगातार शिअद की ओर से भगवंत सरकार को सवालों से घेरा जा रहा है।

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह भाजपा ने भी तंज कसा है कि विदेश मंत्रालय से पहले ही भगवंत मान ने गोल्डी बराड़ को अमरिका में पकड़े जाने का दावा कर दिया है। यह दावा उन्होंने गुजरात में मतदाताओं को भरमाने के लिए किया है। बाजवा ने कहा कि कम से कम भगवंत मान पहले विदेश मंत्रालय की स्टेटमेंट का इंतजार तो कर लेते। बिना किसी सबूत के इस तरह से दावा करना लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

इस बीच महानगर लुधियाना के कई सीनियर आप नेताओं से इस मामले में बातचीत करने चाही लेकिन समस्त आप नेताओं ने चुप्पी साधी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गैंगस्टर बराड़ के पकड़े जाने की दावे ने आप नेताओं को भी कुछ बोलने से चुप्प करवा दिया।

मुख्यमंत्री मान द्वारा गुजरात में गैंगस्टर बराड़ की गिरफ्तारी के दावे के बाद पंजाब के DGP गौरव यादव ने भी चुप्पी साधी है। पंजाब में मूसेवाला के पिता को भी इस बात की आशा थी कि शायद अब पंजाब पुलिस किसी हरकत में आकर गोल्डी बराड़ को पंजाब ले लाए लेकिन गोल्डी की वायरल आडियो और निजी चैनल से इंटरव्यू ने उन्हें भी सबब में डाल दिया है। मुख्यमंत्री मान या DGP पंजाब के ये साफ करना चाहिए कि मूसेवाला कत्लकांड में गोल्डी बराड़ का इस समय क्या स्टेटस चल रहा है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। उस वक्त मूसेवाला अपनी थार जीप में सवार होकर रिश्तेदार के घर जा रहे थे। कुल 6 शूटर ने मूसेवाला को गोलियां मारी थीं। जिनमें से 4 गिरफ्तार हो गए। वहीं 2 को पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अटारी में एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

Exit mobile version