Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Sidhu Musewala murder case:​​​​​​​ गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के जीजा और लॉरेंस को आमने-सामने बिठा हुई पूछताछ

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। गैंगस्टर लॉरेंस से पूछताछ के बाद पुलिस होशियारपुर जेल से गैंगस्टर गुरबीर गोरा को लेकर आई। गोरा कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का जीजा है। जिसने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद पुलिस ने लॉरेंस और गोरा को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की। जिसमें मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं।

इसके अलावा पुलिस को मूसेवाला के कत्ल में इस्तेमाल हथियारों के बारे में नसीब खान और पवन बिश्नोई से अहम सुराग मिले हैं। यह हथियार मानसा से सटे पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर दफनाए गए थे। पुलिस इन्हें जल्द बरामद कर सकती है। तिहाड़ जेल से लाए लॉरेंस को मानसा कोर्ट ने 7 दिन के रिमांड पर दिया है। कल पूरा दिन एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT), काउंटर इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट (CID) और आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (OCCU) की टीमों ने पूछताछ की। लॉरेंस को मानसा से खरड़ CIA स्टाफ लाने के बाद किसी सीक्रेट लोकेशन पर शिफ्ट कर दिया गया।

मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने 8 संदिग्ध शार्प शूटर्स की लिस्ट जारी की थी। हालांकि पंजाब पुलिस ने अभी तक किसी की पुष्टि नहीं की। इस लिस्ट में शामिल सिद्धेष हीरामन कांबले उर्फ सौरव महाकाल को पुणे पुलिस ने पकड़ा। दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह हत्या में शामिल नहीं था। इसके बाद गुजरात के कच्छ से संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी को पकड़ा गया। हालांकि पंजाब पुलिस की जांच में जाधव का नाम नहीं आया है। इसी वजह से अभी पंजाब पुलिस उसका प्रोडक्शन वारंट नहीं ले रही है।

Exit mobile version