सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का अमृतसर पुलिस को 8 दिन का रिमांड मिल गया है। अब 6 जुलाई को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। 3 अगस्त को अमृतसर में हुए राणा कंधोवालिया हत्या मामले में उसे मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा में अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड के दौरान उससे सिद्धू मूसेवाला और राणा कंधोवालिया मर्डर केस संबंधी पूछताछ की जाएगी।

कड़ी सुरक्षा के बीच लॉरेंस को सोमवार देर रात 12.30 बजे अमृतसर लाया गया था। सोमवार शाम को मानसा कोर्ट में पेशी के बाद लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया। लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर में माल मंडी स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में रखा गया है।

लॉरेंस के पहुंचने से पहले ही SSOC में पंजाब की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां मौजूद थीं। SSOC की सुरक्षा को पहले से और कड़ा कर दिया गया। बाहर ब्लैक कमांडो और बख्तर-बंद गाड़ियां तैनात हैं। थ्री लेयर सुरक्षा लगाई गई। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी इन्स्टॉल कर दिए गए। पूरी रात लॉरेंस बिश्नोई से पुलिस सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बारे में पूछताछ करती रही। पूरी रात न बिश्नोई को सोने दिया और न ही पुलिस खुद सोई।

लॉरेंस बिश्नोई को मंगलवार सुबह 8.30 बजे अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुरक्षा को कड़ा किया गया। पूरे कचहरी परिसर को सील कर दिया गया। कचहरी चौक, रानी का बाग और कैंटोनमेंट से कचहरी की तरफ आने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए। कोर्ट में पेशी के बाद रिमांड मिलते ही अमृतसर पुलिस लॉरेंस को लेकर वापस SSOC कार्यालय के लिए निकल गई। इसी कार्यालय में लॉरेंस से रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।

लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर की मजीठा रोड थाने की पुलिस 3 अगस्त 2021 को कत्ल किए गए राणा कंधोवालिया हत्याकांड की जांच के लिए लेकर आई है। गौरतलब है कि राणा कंधोवालिया का कत्ल गोलियां मारकर अमृतसर के सर्कुलर रोड स्थित केडी अस्पताल में रात के समय कर दिया गया था, जब वह अस्पताल में भर्ती अपने गांव की ही एक महिला से मिलने पहुंचा था।

हत्या के अगले दिन गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पुलिस ने जग्गू के अलावा जगरोशन सिंह हुंदल, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रइया और लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। अब जब सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस लॉरेंस को ले आई है तो अन्य मामलों में उससे पूछताछ की ही जाएगी।

बीते कुछ दिनों में अमृतसर के कई सीनियर नेताओं को धमकियां मिली। जिनमें पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी, अकाली पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी और कांग्रेस के पूर्व विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला को भी लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकियां मिल सकती हैं। पूलिस इस रिमांड के दौरान उससे इन धमकियों के बारे में भी पूछताछ करेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!