Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: शार्पशूटर दीपक मुंडी की जगह गलत फोटो वायरल हुई,​​​​​​​हिसार के किरमारा के सुनील का हत्या से संबंध नहीं

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हिसार के किरमारा के रहने वाले सुनील का कोई संबंध नहीं है। न ही उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया और न ही वह पुलिस को वांछित हैं। असल में सुनील की फोटो मूसेवाला हत्याकांड के छठे शार्पशूटर दीपक मुंडी के नाम से वायरल हो गई थी। जिसके बाद हिसार पुलिस के पास पहुंचकर सुनील ने पूरे मामले की जानकारी दी है। हिसार पुलिस ने मीडिया संस्थानों को भी इस बारे में सूचित किया है।

मूसेवाला हत्याकांड में 20 जून को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने हिसार के किरमारा गांव में दबिश दी थी। वहां से हथियार बरामद करने का दावा किया था। हालांकि उसमें जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, उनसे सुनील का कोई संबंध नहीं था। इसके बाद मूसेवाला हत्याकांड में फरार शार्पशूटर दीपक मुंडी की जगह सुनील की फोटो वायरल हो गई। हालांकि सुनील का इस मामले से लेना-देना नहीं था। सुनील का मूसेवाला की हत्या कराने वाले लॉरेंस और उसकी गैंग से भी संबंध नहीं है। मूसेवाला की हत्या के पूरे मामले में सुनील की कोई भूमिका नहीं है।

Exit mobile version