Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Sidhu Moosewala: आज ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गीत– हरियाणा पंजाब SYL मुद्दे पर है गीत

पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गीत गुरुवार शाम छह बजे रिलीज किया जाएगा। सिद्धू के सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी दी गई है। मूसेवाला का नया गीत SYL (एसवाईएल) मुद्दे पर आधारित है। इसे उनके यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

सिद्धू के वैरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट पर बीती रात एक पोस्ट डाली गई। जिसे पढ़कर उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गाना रिलीज होने की पोस्ट को फैंस विभिन्न माध्यमों से शेयर करने लगे।

सिद्धू मूसेवाला बेशक इस दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन उनके गाने आज भी लोगों के दिलों की धड़कन तेज करते हैं। ऐसा ही एक और गाना रिलीज होने जा रहा है, जो मूसेवाला ने एसवाईएल पर लिखा था।

मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई थी। सिद्धू का नाम पंजाब के बेहतरीन गायकों में शुमार था। हालांकि उनके गानों पर विवाद होता था, लेकिन उनके गानों को फैंस काफी पसंद करते थे। 29 मई को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी।

उनकी मौत के बाद परिवार द्वारा आत्मा की शांति के लिए अरदास रखवाई गई, जिसमें आए लोगों के साथ पिता ने अपने दिल की अनेक बातें कीं।पिता ने कहा था कि वे वादा करते हैं कि अगले 5-7 साल और अपने बेटे को गानों के माध्यम से आप सभी के बीच जिंदा रखेंगे। उन्होंने बताया था कि सिद्धू के कई गाने रिलीज होने की स्टेज पर हैं। कई गाने सिद्धू लिख चुका था। जो गाने पाइपलाइन में होंगे, सभी रिलीज करेंगे।

इस गाने में सिद्धू मूसेवाला ने कई अहम मुद्दों को उठाया है। गाने में क्या खास विशेषताएं हैं, यह रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा। मगर, जब से फैंस को पता लगा है कि सिद्धू का गाना रिलीज होगा, तब से वे इस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।

Exit mobile version