पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को पुलिस पंजाब लेकर आएगी। मानसा के एसएसपी गौरव तूरा ने कहा कि पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। लारेंस अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है। अब उसे पंजाब लाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ही है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी कि मूसेवाला के कत्ल में कौन-कौन शामिल हैं? उन्हें हथियार किसने उपलब्ध करवाया? रेकी किसने की की?। उसे कैसे पता चला कि मूसेवाला बुलेट प्रूफ गाड़ी व गनमैन के बिना जा रहा है?

वहीं, पुलिस ने बताया है हत्या में इस्तेमाल गाड़ी गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना की थी। वहीं, बिश्नोई को फर्जी मुठभेड़ का डर सता रहा है। उसने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका लगाई है कि वह जांच में सहयोग को तैयार है, लेकिन उससे तिहाड़ जेल में ही पूछताछ की जाए। उसे पंजाब न लाया जाए, क्योंकि उसकी जान को खतरा है। उसे भय है कि कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे की तरह पुलिस उसका भी एनकाउंटर कर सकती है। इस मामले में कोर्ट वीरवार को सुनवाई करेगा। उसने कहा कि 29 मई को मानसा में जो मामला दर्ज किया गया है, उसमें आरोप निराधार हैं।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!