Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Sidhu moose vala: सिद्धू मूसेवाला के पिता की तबियत बिगड़ी; मोहाली के अस्पताल में भर्ती

पंजाबी गायक मूसेवाला उर्फ सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की गुरुवार शाम को अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द उठा, जिसके चलते उन्हें मोहाली के शिवालिक अस्पताल दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि शिवालिक अस्पताल से ही बलकौर सिंह का ट्रीटमेंट पहले से चल रहा है।

हालत बिगड़ती देख तुरंत एंबुलेंस बुला परिवार के लोगों ने उन्हें मोहाली शिफ्ट किया। अभी परिवार के किसी सदस्य से बातचीत नहीं हो पाई है। वहीं डॉक्टरों ने भी अभी कुछ बातचीत करने से मना किया हुआ है। जिस वार्ड में मूसेवाला के पिता दाखिल हैं, वहां सुरक्षा इतनी है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

मूसेवाला का 29 मई को मानसा के जवाहरके में कत्ल कर दिया गया था। जब से सिद्धू मूसेवाला उन्हें छोड़कर दुनिया से गए हैं, जब से बलकौर का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। कहीं न कहीं बेटे की याद ने भी उन्हें अंदर से तोड़ कर रख दिया है। कई बार वह बेटे के कातिलों को पकड़ने के लिए सरकार से गुहार भी लगा चुके हैं। बलकौर सिंह ने बेटे को अंतिम यात्रा के दौरान उसके सिग्नेचर स्टाइल में ही विदाई दी थी। बलकौर सिंह भारी संख्या में पहुंचे मूसेवाला के फैन्स को देख भावुक हो गए थे। उन्होंने अपनी पगड़ी उतारकर भी उस वक्त आए फैंस को शुक्रिया कहा था।

बता दें कि मूसेवाला के कत्ल के बाद बलकौर सिंह को लॉरेंस गैंग द्वारा मारने की भी धमकी दी जा चुकी है। इसके बाद से जहां सुरक्षा प्रबंध सरकार ने पूरे रखे हैं, वहीं गैंगस्टरों पर भी नकेल डालने में तेजी बरती जा रही है। पाकिस्तान के नंबरों से कई बार बलकौर सिंह को कॉल आ चुकी हैं, लेकिन पिता बलकौर का कहना यही रहा है कि कातिलों को फांसी दिलवा कर ही रहेंगे।

Exit mobile version