Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के सिद्धार्थ सिगरोहा ने ऑल इंडिया फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक, आरडब्ल्यूए ने किया सम्मानित

आज दिनांक 04-06-2026 को शाम 6.00 बजे रेजिडेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-4, रोहतक द्वारा सिद्धार्थ सिगरोहा पुत्र श्री धर्मेन्द्र सिंह सिगरोहा को आॅल इंडिया फोरेस्ट सर्विस’ज की परीक्षा (वर्ष 2025-26) में तीसरा रेंक प्राप्त करने पर मोमेंटो और शाल से सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह का आयोजन उनके आवास मकान नं.136 सेक्टर-4, रोहतक पर हुआ और इस अवसर पर श्री रणबीर सिंह छिल्लर प्रधान, मास्टर ओमप्रकाश सांगवान, एम एस दुहन, डाक्टर रणजीत सिंह मलिक, प्रदीप कालीरमण, महेंद्र सिंह महला, वजीर सिंह बङक, कुश्ती कोच राजबीर सिंह बजाङ, शमशेर सिंह हुड्डा, जगदीप मलिक और जगत सिंह गिल आदि गणमान्य सेक्टरवासी उपस्थित रहे।

द्वारा – आरडब्ल्यूए सेक्टर-4, रोहतक, आजतक।

Exit mobile version