आज यानी 10 अप्रैल को सिब्लिंग्स डे (Siblings Day) मनाया जा रहा है. ऐसे में आप अपने भाई-बहन को सिब्लिंग्स डे खास संदेश भेजकर स्पेशल फील करा सकते हैं. यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर
हर साल 10 अप्रैल को सिब्लिंग्स डे (Siblings Day) मनाया जाता है. जैसा कि नाम से साफ है, यह दिन भाई-बहनों के बीच के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. भाई-बहन का रिश्ता ऐसा होता है जिसमें तकरार चाहे जितनी हो, लेकिन प्यार कभी कम नहीं होता. इसी प्यार और तकरार भरे रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल कई देशों में 10 अप्रैल के दिन को सिब्लिंग्स डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है. ऐसे में अगर आप अपने भाई या बहन के लिए इस दिन को खास बनाना चाहते हैं, तो उनके साथ सिब्लिंग्स डे के कुछ प्यार भरे मैसेज, कोट्स और फोटोज शेयर कर सकते हैं. यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं
.सिब्लिंग्स डे की शुरुआत अमेरिका में हुई थी. इसे मनाने की पहल क्लॉडिया एवरेटे (Claudia Evart) नाम की एक महिला ने की थी. दरअसल, क्लॉडिया ने एक हादसे में अपने भाई और बहन को खो दिया था. उन्हीं की याद में क्लॉडिया ने 1995 में पहली बार सिब्लिंग्स डे मनाया. इससे अलग अपने भाई और बहन की याद में क्लॉडिया ने सिब्लिंग्स डे फाउंडेशन (Siblings Day Foundation) नाम की एक संस्था भी बनाई, जिससे यह दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सके. इसके बाद यह दिन धीरे-धीरे अमेरिका के साथ-साथ दूसरे देशों में भी मनाया जाने लगा. अब भारत सहित कई देशों में 10 अप्रैल को सिब्लिंग्स डे मनाया जाता है.
दरअसल, कहा जाता है कि 10 अप्रैल को क्लॉडिया एवरेटे की दिवंगत बहन लिसेट का जन्मदिन था. ऐसे में क्लॉडिया ने इस तारीख को सिबलिंग्स डे मनाने के लिए चुना.
मां की ममता भी है तुझमें,
है तुझमें पिता सा अकड़पन भी,
दोस्ती भी अनमोल है तेरी,
अनमोल है तेरा लड़कपन भी.
