Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सेक्टर-3 में आज से शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा: प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी करेंगी कथा पाठ

रेवाड़ी के सेक्टर-3 में आज से श्रीमद् भागवत कथा शुरू होगी। इसमें प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी कथा पाठ करेंगी। रेवाड़ी में इतना बड़ा भव्य आयोजन पहली बार हो रहा है, पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जिस पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च होने का अनुमान है।

वहीं आज सुबह 9 बजे नई अनाज मंडी से कलश यात्रा शुरू हुई, जिसमें 1100 महिलाएं शामिल हुईं। इस यात्रा के आयोजन स्थल पर पहुंचने तक हेलिकॉप्टर के जरिए पुष्प वर्षा की गई। कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग राजीव चौक पर एकत्रित हुए। यात्रा के लिए कलश विशेष तौर से राजस्थान के राजसमंद जिला स्थित नाथद्वारा से मंगवाए गए। पीलिया कोलकाता से मंगवाया गया।

नई अनाज मंडी में कलश यात्रा शुरू होने से पहले काफी अव्यवस्था भी नजर आई। कलश उठाते वक्त काफी मारामारी दिखाई दी। आयोजकों की तरफ से किए जा रहे प्रबंध ना काफी नजर आए। वहीं यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस के जवान भी सड़कों पर तैनात रहे।

कथा सुनने के लिए 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने का इंतजाम किया गया है। भव्य वाटरप्रूफ टैंक से पंडाल सजाया गया है। शहर की सड़कों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं को कथा सुनने के लिए पास जारी किए गए हैं, जिससे असुविधा न हो। कथा 16 से 22 सितंबर तक चलेगी। 23 सितंबर को पहले हवन और फिर भंडारा होगा।

Exit mobile version